कानपुर: पनकी के रतनपुर से छात्र का अपहरण हो जाने के प्रकरण में एसीपी ने दी जानकारी
पनकी थाना क्षेत्र के रतनपुर से छात्र का अपहरण हो जाने की सूचना फैलते ही हड़कंप मच गया। एसीपी पनकी ने जानकारी देते हुए बताया कि एक छात्र की गाय खो गई थी और वह उसका नाम लेकर उसको बुला रहा था। इसी दौरान वैन सवार युवकों से झगड़ा हो गया। आरोप है की वैन सवार युवक छात्र को वैन में बैठाकर ले गए और पनकी मंदिर के पास छोड़ दिया।