कुम्हेर: कुम्हेर में गौरवपथ में हजारों गड्ढे, वाहन चालक परेशान, प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान
कुम्हेर में कस्बे से नदबई रोड पर निकलने बाला गौरव पथ पर दर्जनों गांव को जोड़ता है क्योंकि इसी गौरव पथ से गांव के लोग बाजार आते जाते रहते हैं 15 साल पुरानी गौरवपथ की मरम्मत कभी प्रशासन द्वारा नहीं कराई। नतीजा कस्बा स्थित करीब दो किलोमीटर मीटर सड़क में एक-दो या दस -बीस नहीं बल्कि सैकड़ों गड्ढे हो गए हैं। गर्मी के दिनों में सड़क पर धूल के गुबार उड़ते रहते हैं