रविवार को 11:30 मिली जानकारी के अनुसार कृषि विभाग के एसडीओ अजय कुमार कनालसी गांव में एक गोदाम पर पहुंचे थे जहां पर 450 यूरिया के कट्टे रखे हुए थे। मौके पर कोई भी दस्तावेज नहीं मिले जिनसे वह वैध साबित हो सके। इसके बाद एसडीओ ने इसकी शिकायत पुलिस को दी थी। पुलिस में इसमें रविवार को मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।