बहराइच: दरगाह पर सादगी के साथ अदा की गई पहली चौथी की रस्म, भारी पुलिस बल रहा तैनात
सैय्यद सालार मसऊद गाजी की दरगाह पर आयोजित होने वाले सालाना जेठ मेल पर इस बार सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए प्रशासन की ओर से रोक लगाई गई। है ऐसे में रविवार को पहले चौथी की रस अदा की गई। सोमवार सुबह इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रबंधन कमेटी ने बताया कि दरगाह पर सादगी के साथ पहली चौथी की रस्म अदा हुई और रात भर जायरीनों के आने का सिलसिला जारी रहा।