लखीमपुर: मेहंदी गांव में शौच करने जा रही विवाहिता से युवक ने तमंचे की नोक पर दुष्कर्म की घटना को दिया अंजाम, पीड़िता ने की शिकायत
फुलबेहड़ कोतवाली क्षेत्र के मेहंदी गांव निवासी दुष्कर्म पीड़िता बीते 30 मई 2024 को शौच करने के लिए जा रही थी। आरोप है की गांव का ही एक युवक पीड़िता के घर में दाखिल हो गया और तमंचे की नोक पर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया था। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ स्थानिक पुलिस से शिकायत की थी। कार्यवाही न होने पर पीड़िता ने आज एसपी से गुहार लगाई है।