ओमीक्रोन-3 के ओमैक्स गोलचक्कर पर वाहन चेकिंग के दौरान सूरजपुर कोतवाली पुलिस पर जानलेवा हमला कर भागने की कोशिश कर रहे बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। जबकि एक अन्य को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने रविवार सुबह 7 बजे बताया।