बहराइच: कमोलिया इलाके में बारात में शामिल होने आई बच्ची की ट्रैक्टर से दबकर हुई मौत, पुलिस कर रही है जांच
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत कमोलिया इलाके में बारात में शामिल होने आई बच्ची अचानक ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। जिससे दब कर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। वहीं बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने बुधवार को बताया कि बच्ची बारात में शामिल होने आई थी। तभी ट्रैक्टर से दब कर उसकी मौत हो गई है।