मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र की निवासी युवती ने दबंगों पर मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप लगाया, एसपी से की शिकायत
कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने दबंगों पर मारपीट कर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। तो वहीं पीड़ित युवती ने दबंगों के खिलाफ थाने में शिकायत की लेकिन थाना पुलिस की तरफ से दबंगों पर कार्रवाई नहीं की गई है। दबंगो पर कार्रवाई किए जाने को लेकर पीड़ित युवती ने एसपी कार्यालय पहुंच शिकायत की है।