आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र में पीड़ित के घर हथियारबंद बदमाशों द्वारा की गई लूट के मामले में आगरा न्यायालय ने अभियुक्त को दोषी ठहराते हुए 06 वर्ष 01 माह का कारावास व ₹15,000 अर्थदंड की सजा सुनाई। पुलिस की प्रभावी पैरवी से लूटा गया माल बरामद हुआ और ऑपरेशन कनविक्शन के तहत पीड़ित को न्याय मिला।