शाहजहांपुर: चौक कोतवाली पुलिस ने गौशाला के पास से 2 शातिर चोरों को चोरी की बाइक और नकदी के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल
दरअसल थाना चौक कोतवाली पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वाजिद खेल मोहल्ले के रहने वाले राजू और ख्वाजा फिरोज मोहल्ले के रहने वाले प्रितपाल सिंह को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के पास से चोरी की एक बाइक और नकदी बरामद हुई है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियुक्त को एक व्यक्ति ने बाइक चोरी होने का मामला दर्ज कराया था।