शाहजहांपुर: जन राज्य फ्रंट इंडिया के कार्यकर्ताओं ने आमजन से जुड़ी समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट में जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया
दरअसल जन राज्य फ्रंट इंडिया के कार्यकर्ता आज कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने आमजन से जुड़ी तमाम समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया। ज्ञापन देते हुए बताया कि पिछले साल आई बाढ़ के दौरान लोगों का भारी नुकसान हुआ था। इस दौरान उन्होंने बाढ़ से बचाव के लिए कोई ठोस कदम उठाए जाने की मांग की है। इसके अलावा नदियों के ऊपर बने पुलों की ऊंचाई को भी बढ़ाये।