दाउदनगर: दाउदनगर के शमशेरनगर, तरारी व महावर पंचायत में अग्निशमन कर्मियों ने चलाया अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान
अग्निशमालय दाउदनगर द्वारा दाउदनगर के शमशेर नगर पंचायत के शमशेर नगर, तरारी पंचायत के भखरुआं तिवारी मुहल्ला एवं महावर पंचायत के केरा में सोमवार को 11:00 बजे से अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। अग्निशमन कर्मियों द्वारा इस दौरान मॉक ड्रील कराया गया। पंपलेट का वितरण किया गया।अग्नि सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।