सकरन क्षेत्र के ऊंचगांव में दि किसान सहकारी मिल महमूदाबाद के गन्ना क्रय केंद्र पर दो दिनों से गन्ने की तौल बंद होने से किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। किसानों का आरोप है कि कांटा इंचार्ज द्वारा प्रति ट्राली 150 से 200 रुपये तक की अवैध वसूली गन्ना उतराई के नाम पर की जा रही थी। उच्चाधिकारियों के निर्देशों के बावजूद केंद्र पर उतराई बंद नहीं की गई।