उदाकिशुनगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 14 रामबाग मोहल्ले में बुधवार को एक पिकअप के चालक ने साइकिल सवार वृद्ध को टक्कर मार दी। जख्मी बुजुर्ग को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद मधेपुरा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां से भी उन्हे रेफर कर दिया गया और अब उन्हें इलाज के लिए सिलीगुड़ी में भर्ती कराया गया है।