दरअसल के सिधौली में खन्नौत नदी में डूबे एक व्यक्ति का शव दूसरे दिन भी बरामद नहीं हो सका। घटना के लगभग 39 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम को सफलता नहीं मिली। दो दिनों तक चले लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन के बावजूद शव का पता नहीं चल पाया। महाऊदुर्ग गांव निवासी रामसेवक उर्फ सुखदेव नदी किनारे खेत की रखवाली करने गए थे।