बिधानसभा इंदोरा के ठाकुरद्वारा का युवा अभिषेक शर्मा अमेरिका की सेना में बतौर लेफ्टिनेट नियुक्त हुआ है. जिस पर क्षेत्र में ख़ुशी का माहौल बन आया है. अभिषेक शर्मा के परिचितो ने शनिवार 2 बजे फोन पर बताया कि अभिषेक के पिता एक किसान हैं व माता गृहणी हैं. वहीं इंदोरा बिधायक मलेन्द्र राजन ने उक्त युवा की उपलब्धि पर उसके परिजनों व क्षेत्र की जनता को बधाई दी है.