सोनपुर: पहलेजा घाट पुलिस ने बजरंग चौक के पास चार अवैध बालू लदे ट्रक को जब्त करते हुए चार ट्रक चालक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Sonepur, Saran | Mar 3, 2024 पहलेजा घाट थानाध्यक्ष श्वेता कुमारी ने शनिवार को बताया कि बजरंग चौक से चार अवैध बालू लदे वाहन को जब्त किया गया है जिसमें 1 हाईवा व 3 डीसीएम ट्रक है। मौके पर 4 वाहन चालकों को गिरफ्तार किया गया है। सभी वाहन चालक मुज़फ़्फ़रपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। गिरफ्तार ट्रक चालक के नाम अजीत, सुवीन, सुबोध व संजीत कुमार है।