महाराजपुर थाना क्षेत्र के महोली गांव में गुरुवार 1 बजे पत्नी की हत्या के आरोप में पति महेश प्रजापति (39) को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को जेल भेज दिया। यह घटना मंगलवार को पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद हुई थी। पति के धक्का देने पर पत्नी के सर पर गंभीर चोट आने से मौत हो गई थी।