नवाबगंज के नंदिनी निकेतन में चल रही राष्ट्रकथा के नायक आध्यात्मिक गुरु रीतेश्वर महराज को उनके जन्मदिन के अवसर पर सोमवार सुबह 11 बजे हरियाणा से आई अच्छी प्रजाति की गाय दान की। उन्होंने महराज जी से आशीर्वाद लेते हुए कहा कि दान दी गई गाय हरियाणा प्रदेश की ओर से महराज जी की सेवा में दी गई है।आध्यात्मिक गुरुदेव ने सभी को आशीर्वाद दिया।