झांसी: झांसी में पैतृक जमीन पर फर्जीवाड़े का आरोप, उन्नाव गेट के पीड़ितों ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
Jhansi, Jhansi | Feb 2, 2026 शहर कोतवाली क्षेत्र के उन्नाव गेट निवासी गोकुल प्रसाद और राजकुमार ने भू-माफियाओं के खिलाफ सोमवार को एसएसपी को प्रार्थना पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ितों ने दोपहर 2:30 बजे बताया कि उनके रिश्तेदारों ने साजिश रचकर उनकी पैतृक जमीन का फर्जी तरीके से अन्य लोगों के नाम बैनामा कर दिया है।