पाटन: पाटन में राम कथा का शुभारंभ, निकली भव्य शोभा यात्रा, गृहस्थ संत विवेक साहू उर्फ दाऊ सरकार ने किया स्वागत
पाटन में 5 जनवरी से राम कथा का शुभारंभ हो गया है इसको लेकर सोमवार शाम लगभग 4:00 बजे एक भव्य शोभायात्रा निकली जो नगर के मुख्य मार्गो से गुजरी। इस दौरान पाटन के गृहस्थ संत और गौ माता आरती महायज्ञ के संस्थापक विवेक साहू उर्फ दाऊ सरकार के द्वारा स्वागत किया। शोभा यात्रा के दौरान नगर के गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। हर साल राम कथा का आयोजन पाटन में होता है।