झालरापाटन: अकलेरा पेट्रोल पंप के समीप बोलेरो कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल
झालावाड अकलेरा पेट्रोल पंप के समीप बोलेरो कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल चौकी पुलिस ने शुक्रवार सुबह करीब 11:00 बजे बताया कि थमारी गांव का रहने वाला धर्मेंद्र अकलेरा से अपने गांव लौट रहा था लेकिन पेट्रोल पंप के समीप पीछे से आ रही बोलेरो कार ने उसे टक्कर मार दी।