झांसी: झांसी में आधार-खतौनी दिखाकर किसानों को मिल रहा डीजल, जिला प्रशासन ने बनाई रणनीति, शहर में सामान्य हुई स्थिति
Jhansi, Jhansi | Mar 29, 2026 झांसी में पेट्रोल और डीजल को लेकर पिछले दो दिनों से बनी अफरा-तफरी अब काफी हद तक थम गई है। जिला प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद पेट्रोल पंपों पर स्थिति सामान्य होने लगी है। रविवार की दोपहर 3 बजे सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई कि पेट्रोल पंपों पर बढ़ती भीड़ और अचानक खत्म हो रहे स्टॉक को देखते हुए प्रशासन ने आपात बैठक कर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए।