ब्रह्माकुमारीज संस्थान के द्वारा मंडला में सेवा भारती छात्रावास में शनिवार को शाम 5 बजे राष्ट्रीय बालिका दिवस का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी ने सभी बालिकाओं को राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रीय बालिका दिवस भारत में हर साल 24 जनवरी को मनाया जाता है। उन्होने कहा कि बालिकाएं हमारे देश की शान है।