पन्ना: जिले में बोर्ड परीक्षाओं के लिए बनाए गए 48 परीक्षा केंद्र, सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक होंगी बोर्ड परीक्षाएं
Panna, Panna | Jan 30, 2024 पन्ना जिले में माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए 48 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कलेक्टर द्वारा परीक्षा केंद्रवार कलेक्टर प्रतिनिधियों की नियुक्ति की गई है। कलेक्टर प्रतिनिधि परीक्षा केंद्र पर सुबह 10 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर परीक्षा के सुचारू रूप से प्रारंभ होने के उपरांत ही परीक्षा केंद्र छोड़ेंगे।