रातू: मंत्री आलमगीर आलम की रिमांड अवधि समाप्त, भेजे गए होटवार जेल
Ratu, Ranchi | May 30, 2024 टेंडर कमीशन घोटाला मामले में आलमगीर आलम की रिमांड अवधि खत्म हो गई है। उन्हें गुरुवार को पीएमएलए की विशेष अदालत में पेश किया गया। पेशी के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें होटवार जेल भेज दिया गया है। आलमगीर आलम अब न्यायिक हिरासत में होटवार जेल में रहेंगे। बता दें कि ईडी के अधिकारीयों ने आलमगीर आलम से 14 दिनों तक पूछताछ की।