फिरोज़ाबाद: भगवान बुद्ध जयन्ती शोभायात्रा एवं सधम्म सभा कार्यक्रम 12 मई को, शिवम रेस्टोरेंट में प्रेस वार्ता कर दी गई जानकारी
भगवान बुद्ध जयंती महोत्सव समिति द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन शहर के शिवम रेस्टोरेंट में शुक्रवार दोपहर दो बजे करीबन किया गया। जिसमें समिति अध्यक्ष सुमन गौतम ने मीडिया को बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 12 मई 2025 कसे भगवान बुद्ध जयंती शोभायात्रा निकलेगी। साथ ही सधम्म सभा कार्यक्रम संपन्न होगा।