मेरठ: रोहटा क्षेत्र में सड़क पर पीर का निर्माण फिर से शुरू, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, वीडियो हुआ वायरल
Meerut, Meerut | Mar 11, 2025 रोहटा में एक सड़क पर अवैध पीर का निर्माण फिर से शुरू हो गया है। यह वही पीर है जिसका निर्माण दो साल पहले पुलिस प्रशासन ने रुकवा दिया था। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इस निर्माण का विरोध किया है। उन्होंने अधिकारियों से इसकी शिकायत की है। बजरंग दल कार्यकर्ता अनुज बजरंगी ने कहा कि सरकार ने पीर निर्माण पर रोक लगा रखी है। ऐसे में यह निर्माण गैरकानूनी है।