पीलीबंगा: दुलमाना गांव के पास एक अज्ञात जेसीबी ने बाइक को मारी टक्कर, दो लोग हुए घायल
पीलीबंगा उपखंड क्षेत्र के दुलमाना के पास एक पीले रंग की अज्ञात जेसीबी ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे दो जने घायल हो गए। पुलिस ने आज रविवार को जानकारी देते हुए बताया की रामकुमार निवासी दुलमाना ने आरोप लगाया कि एक पीले रंग की अज्ञात जेसीबी ने परिवादी के पुत्र के मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जिससे पारिवादी का पुत्र मनोज व उसके ससुर को चोट आई। पुलिसजांच कर रही है