कस्बा बीबीनगर के मोहल्ला जाटवान में वाहन चेकिंग के दौरान अभद्रता करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सोमवार को थाना प्रभारी ने बताया कि मोहल्ला जाटवान में पुलिस कुर्मी वाहन चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान पुलिस ने थाना बाबूगढ़ निवासी विकास को अभद्रता करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया कि आरोपी के विरुद्ध शांति भंग की कार्यवाही की गई है।