इगलास: इगलास के गांव कैमावली स्थित आश्रम की कुटिया में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला साधु का जला हुआ शव
Iglas, Aligarh | Mar 27, 2026 इगलास : कोतवाली क्षेत्र के गांव कैमावली स्थित माधवानन्द आश्रम में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब कुटिया के भीतर एक वृद्ध साधु का शव संदिग्ध परिस्थितियों में जला हुआ पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुँची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य संकलन कर जांच शुरू कर दी है।