कोल: आधार कार्ड के नाम पर अवैध वसूली: ग्राम प्रधान पर 800 रुपये वसूलने का आरोप, ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
Koil, Aligarh | Jul 30, 2025 दरअसल पूरा मामला जनपद अलीगढ़ के ब्लॉक धनीपुर के ग्राम खिटकारी का है जहां ग्राम प्रधान पर आधार कार्ड बनवाने और उसमें संशोधन कराने के नाम पर अवैध वसूली करने का आरोप लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधान द्वारा हर व्यक्ति से 800-800 रुपये लिए जा रहे थे, जबकि सरकार द्वारा नया आधार कार्ड निशुल्क और संशोधन शुल्क मात्र ₹100 निर्धारित किया गया है।