बिहिया: नया टोला मोड़ पर लोकसभा चुनाव को लेकर चलाया गया वाहन जांच अभियान, वाहनों को रोक कर ली गई तलाशी व एसडीपीओ रहे मौजूद
Behea, Bhojpur | May 18, 2024 लोकसभा चुनाव में विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर भोजपुर एसपी के निर्देश पर जगदीशपुर एसडीपीओ राजीव चंद सिंह ने शनिवार की देर शाम नयका टोला मोड़ पर वाहन जांच अभियान चलाया। इसको लेकर वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान एसडीपीओ ने मोहनिया-आरा और पीरो-बिहिया की ओर से आने-जाने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों को रोक कर बारीकी से तलाशी ली गई।