रातू: रांची में रिश्वत लेते रातू थाना के दरोगा गिरफ्तार
Ratu, Ranchi | Jun 25, 2024 एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रांची के रातू थाने में पदस्थापित एक सब इंस्पेक्टर को 35 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सब इंस्पेक्टर एक 307 के केस को हल्का करने के लिए रिश्वत की मांग कर रहा था.