बरेली: नवाबगंज थाना क्षेत्र अहरोला में नाली का पानी रोका, महिला को पीटा गया
नवाबगंज थाना क्षेत्र के अहरोला में दबंगों द्वारा एक महिला का नाली और नाले का पानी रोक दिया गया। महिला के विरोध करने पर दबंगों ने उसे जमकर पीट दिया। मामले की शिकायत थाना पुलिस से भी की गई है। थाना पुलिस के मामले में कार्यवाही नहीं की। एसएसपी बरेली में पूरे मामले की शिकायत पर जांच के बाद कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है ।