कहरा: पतरघट थाना क्षेत्र के कपसिया गांव में महिला के साथ डायन कहकर मारपीट, महिला घायल, सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती
Kahara, Saharsa | Mar 26, 2025 पतरघट थाना क्षेत्र के कपसिया गांव वार्ड 12 मे 1 महिला को डायन बताकर उसके साथ मारपीट किया गया है। जिस मारपीट मे महिला जख्मी हो गई। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा मे भर्ती करवाया गया है। जख्मी महिला की पहचान कपसिया गांव वार्ड 12 निवासी सिंटू पासवान की पत्नी चुन्नी देवी के रूप मे हुई है। जख्मी महिला का पति ने 4 लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।