छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षाएं जिले में सुचारू रूप से जारी हैं। बुधवार को हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा के अंतर्गत कक्षा 12वीं के अंग्रेजी विषय की परीक्षा जिले के सभी परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।