कोतवाली दरियाबाद अंतर्गत न्यामतपुर बभनाभारी गांव के पास रेलवे लाइन पर एक युवक का शव मिला। बताया जा रहा युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है।मृतक की पहचान बाजपुरवा मजरे गाजीपुर निवासी रामदयाल पुत्र सहज राम उम्र करीब 29 वर्ष के रूप में हुई है। दरियाबाद कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।