सवायजपुर: लौकाह में आवारा गोवंशों ने 6 बीघा में खड़ी गेहूं की अधिकांश फसल बर्बाद की, झुंझलाए किसान ने बची फसल भी ट्रैक्टर से जोती
पाली क्षेत्र के लौकाह गांव और उसके आसपास आवारा गोवंशों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, आए दिन ये गोवंश किसानों की मेहनत पर पानी फेरते हुए उनकी खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे किसान परेशान और हताश हो चुके हैं। शुक्रवार को किसान विश्वेश्वर राजपूत के 6 बीघा खेत में खड़ी गेहूं की अधिकतर फसल को आवारा गोवंशों के एक बड़े झुंड ने तहस-नहस कर दी।