ग्वालियर गिर्द: खासगी बाजार में दो बदमाशों ने एक कार के फोड़े शीशे, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र में आने वाले खासगी बाजार में अज्ञात बदमाशों ने एक कार के शीशे फोड़ दिए आपको बता दें कि यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहा है कि दो बदमाश बाइक पर सवार होकर आते हैं। इसके बाद एक बदमाश बाइक से उतरता है और पत्थर मारकर कार का शीशा फोड़ देता है।