जींद: खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम में सीआरएसयू की विजेता महिला रग्बी टीम का विश्वविद्यालय में किया स्वागत
Jind, Jind | Feb 26, 2024 खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय की विजेता महिला रग्बी टीम का सोमवार को विश्वविद्यालय पहुंचने पर कुलपति डॉ. रणपाल सिंह ने स्वागत किया। 21 से 23 फरवरी तक खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स इंदिरा गांधी स्टेडियम गुवाहाटी असम में विश्वविद्यालय जींद की महिला रग्बी टीम ने हिस्सा लिया था।