देहरादून: विधानसभा में बजट पेश होने के बाद सीएम धामी ने की प्रेस वार्ता
विधानसभा में बजट पेश होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान सीएम ने कहा कि राज्य के विकास पर बजट केंद्रित है महिला सशक्तिकरण, चिकित्सा के लिए समावेशी बजट है और बजट में युवाओं का विशेष ख्याल रखा गया है इस बजट में कृषि, ऊर्जा, इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी, आयुष, कृषि और पर्यटन जैसे मुख्य क्षेत्रों पर ज़ोर दिया गया है