साईं खेड़ा: गाडरवारा तहसील के अंतर्गत पालकों की बैठक में किया गया स्कूल शिक्षा मंत्री के संदेश का वितरण
नरसिंहपुर जिला गाडरवारा तहसील के अंतर्गत आज बुधवार को क्षेत्रीय स्कूलों में शासन के निर्देशानुसार स्कूल चलें हम अभियान के तहत प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के दूसरे दिन पालक अभिभावक बैठको का आयोजंन किया गया। उक्त बैठकों मे शिक्षकों द्वारा अभिभावकों के नाम स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह के पत्र का वाचन करते हुए उन पत्रो विवरण किया गया है ।