बेगूसराय: नव-पदस्थापित DM तुषार सिंगला ने किया पदभार ग्रहण, योजनाओं को धरातल पर उतारना होगी प्राथमिकता
बुधवार को नव-पदस्थापित डीएम तुषार सिंगला ने पदभार ग्रहण किया. निवर्तमान डीएम रोशन कुशवाहा ने पदभार देते हुए बधाई एवं शुभकामना दी. इस मौके पर पदभार ग्रहण करते हुए नव-नियुक्त डीएम तुषार सिंगला ने कहा कि जिले में सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारना प्राथमिकता होगी. इस मौके पर उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य इन दोनों विभाग पर ज्यादा काम करने की जरूरत है.