मनोहरथाना: मनोहरथाना क्षेत्र में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ी
मनोहर थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। गरज-चमक के साथ हुई तेज बूंदाबांदी और ओलावृष्टि ने क्षेत्र के बडबद, कामखेड़ा, जावर और बनेठ सहित कई ग्राम पंचायतों को प्रभावित किया। शनिवार दोपहर 1बजे के लगभग किसान हरिमोहन मीणा, नेमीचंद लोधा सहित आदि ने बताया कि वर्तमान में सरसों, चना और गेहूं की फसल की कटाई का काम जोरों पर है।