नावाडीह: नावाडीह में उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर 2580 किलो जावा महुआ व 105 लीटर अवैध चुलाई शराब को किया जब्त
Nawadih, Bokaro | Apr 27, 2024 जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त के मार्गदर्शन व उत्पाद निरीक्षक के पर्यवेक्षण में जिला उत्पाद टीम ने नावाडीह थाना अंतर्गत दाहियारी ग्राम के कोचागढ़ा टोला में छापेमारी 2580 किलो जावा महुआ शराब एवं 105 लीटर अवैध चुलाई शराब को जब्त कर अवैध शराब निर्माण में इस्तेमाल किए जाने वाले वस्तुओं को नष्ट किया है।