बासोदा: हरदू खेड़ी फाटक के पास बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार लड़की हुई घायल, पुलिस ने दर्ज किया केस
बासौदा के हरदू खेड़ी फाटक के पास स्कूटी पर बैठी एक लड़की को एक मोटरसाइकिल चालक ने टक्कर मार दी जिससे लड़की को चोटे आई है लड़की की शिकायत पर बासौदा शहर थाना पुलिस ने आरोपी मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की कार्यवाही शुरू कर दी है घटना मंगलवार रात करीब 9:00 बजे की बताई जा रही है।