टिकारी: पूर्व पार्षद रामनंदन शर्मा की पुण्यतिथि पर नेताओं और शिक्षाविदों ने दी श्रद्धांजलि
Tikari, Gaya | Mar 29, 2026 टिकारी के पूर्व जिला पार्षद एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामनंदन शर्मा की पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव पूरा में रविवार दोपहर को मनाई गई। इस दौरान सर्वप्रथम वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन का कार्य संपन्न हुआ। जिसके बाद दिवंगत आत्मा की शांति के लिए सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की। तत्पश्चात सभी लोगों ने उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।