बांदा: सैमरी गांव के पास बाइक सवार ने वृद्ध किसान को मारी टक्कर, किसान गंभीर रूप से घायल
Banda, Banda | Jan 25, 2026 बांदा के तिंदवारी थाना क्षेत्र अंतर्गत सैमरी गांव के पास बाइक की टक्कर लगने की वजह से वृद्ध किसान घायल हो गया है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस नें घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिंदवारी इलाज हेतु पहुंचाया है। जहां से डॉक्टर के द्वारा घायल का प्राथमिक उपचार कर उसे बांदा जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।