रविवार को 11 बजे दिन में सोनारचक पंचायत अंतर्गत एन जी प्लस टू विद्यालय पथरगामा के प्रधानाध्यापक आशुतोष पांडे को उनके उत्कृष्ट नेतृत्व शैक्षिक नवाचार और विकास में गुणवत्ता आधारित बदलाव के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी गोड्डा मिथिला सम्मानित किया गया। यह सम्मान केवल विद्यालय के लिए नहीं बल्कि पूरे पथरगामा क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।